STORYMIRROR

वर्तमान में जिओ

वर्तमान में जिओ

1 min
788


इंसान की इच्छा होती है अनंत और अस्थिर

भागता है वो भौतिक चीजों के पीछे

चाहिए उसे बड़ा घर, बड़ी कार,

जीवन में अधिक से अधिक आराम।


इसीलिए रहता है व्यस्त

बनाता है बड़ी से बड़ी योजनाएँ

देखता है ख्वाब उनको पूरा करने के

इस जोड़ घटाव में जीवन बिता देता है।


इसी से वर्तमान में जीता नहीं

उठा नहीं पाता वो सुख वर्तमान के

जैसे खाना तो खाता है

पर स्वाद नहीं ले पाता है।


ऐसा व्यक्ति क्या कभी संतुष्ट हो पाता है

बीता हुआ कल और आने वाला कल

दोनों ही भ्रम है,

एक का अस्तित्व रहा नहीं

एक अभी आया ही नहीं।


केवल वर्तमान ही सच है

वर्तमान में जीने से मिलता है सुख

जबकि कल्पनाएँ देती है दुःख।


इसलिए अतीत को

भूलने का अभ्यास जरूरी

भविष्य की चिंताओं से भी

बना लो दूरी।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational