STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Inspirational

4  

Sudhir Srivastava

Inspirational

आस्था में शक्ति

आस्था में शक्ति

1 min
375

आस्था एक मनोविज्ञान है

मन का विश्वास है

आस्था कोई कल्पना या वस्तु नहीं है

या किसी बाजार में बिकने वाली 

ये कोई चीज नहीं है।

आस्था मन की शक्ति है

विश्वास की भक्ति है,

न मन को न आस्था को हमने देखा

न ईश्वरीय शक्ति को हम जानते हैं।

पर ये हमारे आस्था की शक्ति है

जो अदृश्य ईश्वरीय शक्ति को मानते हैं

और पूरी आस्था से सिर झुकाते हैं।

हमारा मन हमारे अंदर है

आस्था हमारे मन का ही एक भाव है

इस भाव की शक्ति का असर इतना है

कि ईश्वर में हमारी आस्था जागृति होती है

आस्था में शक्ति का जागरण होता है

पत्थर की मूर्तियों, फोटो, जीव जंतुओं, 

पशु पक्षियों में हमारी परिकल्पनाओं में 

ईश्वर है, ये हमारा विश्वास है, हमारी आस्था है

अनदेखे ईश्वर और उसकी शक्ति में

हमारी संपूर्ण भक्ति है,

यह और कुछ नहीं 

हमारे आस्था की ही तो शक्ति है। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational