STORYMIRROR

Sunita Katyal

Drama

2  

Sunita Katyal

Drama

इरादा करके देखो

इरादा करके देखो

1 min
390


आज कल पीड़ित लोगों में

हमारी गिनती हो रही है

जी हाँ हम सेहत पीड़ित है

इरादे नेक करते हैं

और अनेक करते हैं।


पर सफलता हमारे हाथ नहीं आती

कहीं तो गड़बड़ होती है

ये मन डाँवाडोल होता है

खाने-पीने में झोल होता है।


जवानी में भी कभी हम

सुबह नहीं टहले

अब बुढ़ापे में क्या गुल खिलाएंगे

ऐसे में डाक्टरों के शब्दों की मार खाएंगे

और ताउम्र सेहत पीड़ित कहलाएंगे।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama