STORYMIRROR

Madhu Vashishta

Action Inspirational

4  

Madhu Vashishta

Action Inspirational

आजादी के रखवाले

आजादी के रखवाले

1 min
247

आजादी के रखवाले स्वतंत्रता सेनानी 

प्रत्येक देशवासी करता है तुम्हें नमन

हमें भारतीय होने पर है पूर्णतया गर्व।

सबसे पुरातन संस्कृति हमारी

पढ़ो वेद उपनिषद।

सोने की चिड़िया था देश हमारा।

संस्कारों में सर्वोत्तम था।

आतंकी आए दूर देश से

लूटा और नरसंहार किया।

जहां जहां उन्हें संपदा दिखी

वहीं वहीं पर वार किया।

लेकिन यह मेरा भारत वर्ष था।

वह हर बार खड़ा हो जाता था।

हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को

कोई भी डर कहां डरा पाता था।

 नमन मां भारती के उन वीर शहीदों को,

 जो आतताइयों के अत्याचार के आगे कभी ना झुकने पाते थे।

आज भी भारत की संस्कृति को पूरा विश्व नमन करता है।

धर्म अनेक, भाषा अनेक,

कोरोना जैसे आपत्ति काल में भी सब ने बनाए रखा परस्पर प्रेम।

वीर सैनिक आज भी देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर डटे खड़े हैं।

देश हमारे फिर से होगा सोने की चिड़िया सा समृद्ध

लेकर यही शुभेच्छा सीमा पर डटे खड़े हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action