STORYMIRROR

pooja bharadawaj

Romance Classics

4  

pooja bharadawaj

Romance Classics

२०२१ साल

२०२१ साल

1 min
323

खत्म हो रहा 2021 साल

कुछ खट्टी मीठी यादे

कुछ भीगी पलकें

पर साथ में एक नया उम्मीदों का साल

दे कर जा रहा जाता ये साल

खत्म हो रहा2021 साल


जाता साल हमको कुछ सीखा कर जा रहा

चाहे कितनी भी आंधी तूफ़ान आए

पर कदम न लड़खड़ाने पाए

ये जाता साल मेरे आंखों में

 कुछ नए ख्वाब दे कर जा रहा है

खत्म होता साल जीवन में 

कई नए अध्याय जोड़ कर जा रहा

खत्म हो रहा 2021 साल


बहुत कुछ देखा इस साल में

किसानों का आंदोलन

वो रास्ता जाम

एक अदृश्य बीमारी का फैलना

और अपने कई रूपों का विकार उत्पन्न करना

पर हम भी बुलंद हौसले वाले

हर बीमारी का डट कर सामना किया

और सपनों को उड़ान भी दी

पर ये साल खत्म हो रहा है

और नया साल 2022 का आगाज़ कर रहा


अब हम तैयार फिर से 

एक नए साल के स्वागत के लिया

अपने जीवन की किताब के

कोरे कागज पर एक सुंदर गीत लिख ने के लिए

जाता साल हम को एकता सीखा जा रहा

अब खत्म हो रहा2021 साल

आ रहा 2022का ये मन भावन नया साल।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance