STORYMIRROR

pooja bharadawaj

Abstract Drama Tragedy

4  

pooja bharadawaj

Abstract Drama Tragedy

मेरा देश

मेरा देश

1 min
242

आज मेरा भारत बीमार है 

देश की दर्द भरी पुकार है 

शंखनाद है आने वाली बर्बादी का

सुनकर ये आवाज़ शंकनाद की

 मेरा दिल ज़ार ज़ार रोता है

आज मेरा भारत बीमार है


हर इंसान को शरण दी देश ने

ताजा हवा, शुद्ध पानी, खाना,फल

सब दिया मेरे देश ने

पर आज मेरा भारत बीमार है

देखो कौन इसका जिम्मेदार ह

मरते इंसान को देख कर 

धरती माता खून के आंसू रोती है

देख के अपने नौनिहाल का लहू

कई संदेश दिए, अब तो सुधार जाओ

पर न आई कोई बदलाव की बयार है

आज मेरा भारत बीमार है

इसका जिम्मेदार कौन है


किया हमने हर नदियों का पानी दूषित

पॉलिथीन से किया धरा को प्रदूषित

आज तक पीड़ा झेल रही यमुना गंगा

काटे जंगल उखाड़े पेड़ पौधे

बनाए सीमेंट के जंगल 

प्राणवायु भी आज एक लोहे के सिलेंडर में कैद है

इन सभी वजहों से 

आज मेरा देश बीमार है


आज भी वक्त है अपनी

 गलतियों को सुधारने का

आओ एक नई पहल करे

अपने बीमार भारत को मरने से 

पहले उसको ठीक करे

आओ शपथ लें , ना करेंगे

किसी नदी के पानी को गंदा

ना अब कोई काटे जंगल ,पेड़ पौधे

ना बनाए प्रकृति को एक धंधा।

तभी बचा पाएंगे 

अपने देश को होने से बीमार 

पर आज मेरा भारत बीमार है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract