STORYMIRROR

2019

2019

1 min
873


निकल गया ये साल भी

बहुत कुछ सिखाकर

कई बातें हमेशा याद रखने की

कई बातें जो भूल जाना चाहे हम।


कुछ लोग जिन्हें

ज़िन्दगी भर साथ रखें

कुछ जिन्हें पीछे छोड़

अगले साल में जाना चाहे हम।


कुछ यादें जो

आँखों में आँसू ले आए

कुछ यादें जिन्हें

हमेशा सोच मुस्कुराए हम।


जिन्हें रखना था साथ हमेशा

वक़्त के हाथों खोकर,

उनकी यादों संग

आगे बढ़ते जाये हम।


कोई ऐसी सीख,

जिसे साथ रख

आगे की ज़िन्दगी

बिताना चाहे हम।


कोई ऐसे लोग जिन्हें

अपने करीब रख,

जिन्दगी और उसके अच्छे बुरे पल,

साथ बिताए हम।


रहे शुभ ये साल सभी का

बस इसी दुआ के साथ,

2019 की ओर

कदम बढ़ाये अब हम।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Aanchal Bharara

Similar hindi poem from Drama