STORYMIRROR

Abha Chauhan

Inspirational

4  

Abha Chauhan

Inspirational

आसानी से नहीं मिली है आजादी

आसानी से नहीं मिली है आजादी

1 min
208

ये आजादी नहीं मिली है हमको यू आसानी से,

खो ना देना इसको तुम यू अपनी नादानी से।


ना जाने कितनी मांओं ने अपने लालो को खोया है,

अत्याचार देख देख के आसमान भी रोया है।

लाखों चूड़ियां टूटी है इसे हमें पाने में,

ये आजादी नहीं मिली है हमको यू आसानी से।।


मंगल पांडे , लक्ष्मीबाई इसे पाने की जंग को छेड़ा था,

 चंद्रशेखर ,सुभाष और भगत सिंह ने अंग्रेजों को बाहर खदेड़ा था।

लाखों ने खून बहाया है अपनी जवानी में,

ये आजादी नहीं मिली है हमको यूं आसानी से।।


आओ देशवासियों मिलकर लेते हैं यह शपथ,

संभाल कर रखेंगे इसे चाहे मिले अग्निपथ।

 ना गंवाएंगे इस आजादी को अनजाने में,

ये आजादी नहीं मिली है हमको यूं आसानी से,

खो ना देना इसको तुम यूं अपनी नादानी से।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational