STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Tragedy

3  

सोनी गुप्ता

Tragedy

वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ

वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ

1 min
195


कड़ी धूप में निकलते ही

जब जलेंगे पाँव तुम्हारे

तब सोचोगे पेड़ होते तो

मिलती छाँव हमें I

तुमने ही काटे पेड़

और बनाए कागज़

और उन्हीं कागज़ पर

लिखते हो

वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ II


यह नहीं सोचा वृक्षों पर

कुल्हाड़ी तुम चलाओगे

सोचो अपने सांसों को जाने से

फिर कैसे बचाओगेI

ए मानव यदि तुम

वृक्षों का उपकार भूल जाओगे

समझ जाओ आने वाले दिनों में

बहुत तुम पछताओगे

इसलिए तो कहते हैं

वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ II 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy