STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Abstract Inspirational

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Abstract Inspirational

एक दीया सैनिकों के नाम

एक दीया सैनिकों के नाम

1 min
194

इस बार की दिवाली करे ये काम

एक दीया लगाये सैनिकों के नाम

सरहद पर हर क्षण हमारी रक्षा,

उनको करें हम झुक-झुक प्रणाम


इस बार दीवाली सैनिकों के नाम

करे चीनी सामग्री का बहिष्कार,

सैनिकों को करे स्वदेशी राम-राम

हिंदुस्तानी चीजो को ही अपनाये,


सब करे आत्मनिर्भरता का काम

मिटाए आपस की दूरियां तमाम

इस दीवाली मिलाये अपने हाथ

इस बार की दिवाली करे ये काम


एक दीया लगाये सैनिकों के नाम

तोड़ दे नफ़रतों के सारे दरवाजे,

लगाये सब ईर्ष्या-द्वेष पे लगाम

इस दीवाली मन के दीप जलाये,


अज्ञानता के अंधेरे को भगाये,

अपनी खुशियां बांटे तमाम

करे आपस में भलाई के काम

इस बार की दिवाली करे ये काम

एक दीया लगाये सैनिकों के नाम।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract