मेरे देश की पावन मिट्टी
मेरे देश की पावन मिट्टी
मेरे देश की पावन मिट्टी में सदा सुख का बसेरा रहता है
और उसपे हिमालय सा प्रहरी दिन रात जो पहरा देता है
ऋषि मुनियों का ये देश मेरा
संस्कृति से गहरा नाता है
पावन नदियाँ गंगा जमुना
जिनकी सदियों पुरानी गाथा है
अमृत सा जल कलकल कलकल
दिन रात ये बहता रहता है
मेरे देश की पावन मिट्टी में
सदा सुख का बसेरा रहता है
और उस पे हिमालय सा प्रहरी दिन रात जो पहरा देता है
भूमि है राम कृष्ण की यह
सीता राधा यहाँ जायी हैं
हर युवक है वीर शिवाजी यहाँ
हर युवती लक्ष्मी बाई है
हर किसी के दिल के भीतर ही
एक जोश का दरिया बहता है
मेरे देश की पावन मिट्टी में
सदा सुख का बसेरा रहता है
और उसपे हिमालय सा प्रहरी
दिन रात जो पहरा देता है
फिल्म - पड़ोसन
गीत - मेरे सामने वाली खिड़की में एक चाँद का टुकड़ा रहता है।