STORYMIRROR

Poonam Godara

Romance

4  

Poonam Godara

Romance

तमन्ना साथ जीने और दूर जाने की

तमन्ना साथ जीने और दूर जाने की

1 min
208

हमारी आम सी जिन्दगी में 

कोई इन्सान बडा़ खास बन जाता हैं

जब वो आता हैं हमारी जिन्दगी में

तो हमें सब कुछ अच्छा सा लगता हैं


न कोई शिकायत रहती हैं खुदा से

न कोई शिकवा रहता हैं जिन्दगी से

बस एक तमन्ना होती हैं

उसके साथ जीने की,


जो आहिस्ता-आहिस्ता 

आदत बन जाती हैं

बातों-बातों में रात बीत जाती हैं

चलते-चलते सफर कट जाता हैं


पर फिर अचानक से

पता नहीं क्यूँ

सब बदल जाता हैं

जब हमें पता चलता हैं


'खास नहीं हैं उसके लिए हम'

इस बात का कोई गिला नहीं होता

गम इस बात का होता हैं कि

यु आर स्पेशल फोर मी कहकर

आज भी फरेब करता है वो हमसे


फिर प्यार कहाँ रहता हैं

रहती हैं सिर्फ नफरत,

कुछ बिखरी सी यादें,

एक गहरा सा दर्द,


टूटा हुआ दिल और

बहुत सारी नफरत

बस एक ही तमन्ना रहती हैं अब

उसके शहर से

उसकी यादों से

और उससे

दूर जाने की तमन्ना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance