periods are common!!!
periods are common!!!


चलो
आज..
कुछ नया करते हैं।
बहुत खरीद लिए
सैनेटरी नैपकिन
काले लिफाफे में
चलो आज इसकी खरीददारी
पारदर्शी लिफाफे में
करते हैं।
चलो आज
कुछ नया करते है।
कब से
सैनेटरी नैपकिन
खुद ही खरीद रहे है हम
चलो
आज इसकी खरीददारी
पापा से करने को कहते है।
चलो आज..
कुछ नया करते हैं।
मणिकर्णिका और
तान्हाजी
तो देख ली भैया के
साथ बैठकर
चलो आज उनके साथ बैठकर
पैडमेन देखते हैं।
चलो
आज..
कुछ नया करते हैं।
हर महीने
आने वाले इस
बिनबुलाए मेहमान को
कब से आँखें दिखा रहे हैं
हम चलो
आज पलकें बिछाकर
इसका स्वागत करते हैं।
चलो आज
कुछ नया करते हैं।
बचपन से ही
"प्राचीन भारत में
महिलाओं की स्थिति
पर आलोचनात्मक टिप्पणी ही
करते आए हैं हम चलो
आज सैनेटरी नैपकिन
के विज्ञापन मे
लाल रंग को
अपना अधिकार दिलाने के उपायों पर
विस्तार से चर्चा करते हैं।
चलो आज
कुछ नया करते हैं।
सैनेटरी पेड्स का उपयोग
कैसे किया जाता है ?
ये बात, हर जगह
अकेले मे बतायी जाती है
लड़कियों को चलो
आज लड़के लड़कियो को
साथ बैठाकर
ये बात करते हैं।
चलो आज
कुछ नया करते हैं।
पसन्द और नापसन्द
के बारे मे बातें बहुत कर ली
अपने बाॅयफ्रेन्ड से
चलो
आज पीरीयड्स के दरमियान
होने वाले पेटदर्द और कमरदर्द पर
उससे बात करते हैं।
चलो आज
कुछ नया करते हैं।
कब से
'National security से
जुड़ी जानकारी'
की तरह
गुप्त बना रखा है
माहवारी के इस मुद्दे को
चलो आज
माहवारी के विषय पर
खुलकर बात करके
इसे आम करते हैं।