STORYMIRROR

Rashmi Arya

Horror

4  

Rashmi Arya

Horror

सेल्फी

सेल्फी

2 mins
354

आज स्नेहा बहुत खुश थी, क्योंकि उसके भैया ने उसे अपना लेपटॉप दे दिया था, जिसमे उसने आज एक हॉरर फिल्म देखी थी।

अक्सर स्नेहा प्रतिलीपी पर हॉरर स्टोरीज पढा करती थी।

बहुत पसंद थी उसे हॉरर।

रात को खाना खाने के बाद स्नेहा अपनी छोटी बहन रिमझिम के साथ टहलने निकली थी।

"क्या बात है दी.. आज तो बहुत खुश हो!" रिमझिम ने पूछा।

"हाँ आज न भैया ने हॉरर मूवी देखने के लिए लेपटॉप दे दिया बस वही देखी। पता है तुझे क्या मस्त मूवी थी। उसमे ना दो बहनें होती है, एक बहन पर किसी बुरी आत्मा का साया होता है जिस वजह से वो अपनी दूसरी बहन को टॉर्चर करती है।

ये साया उसमे तब प्रवेश किया जब वो अपने घर के पीछे के पेड़ के पास सेल्फी क्लिक कर रही थी।" कहानी सुनाते हुए स्नेहा बोली।

"अच्छा फिर क्या हुआ !" रिमझिम से उत्साहित होते हुए पूछा।

"सेल्फी में उसकी फोटो ही नही आई बस केवल लाल आंखे आयी थी। और ये फोटो उसकी बहन ने देख ली थी बस तब से वो उसके पीछे पड़ गयी।" आगे स्नेहा ने स्टोरी सुनाई।

"यानी उसने अपनी ही बहन को मार डाला!" रिमझिम बोली।

"बता रही हूं ना.. इतना क्या जल्दी कर रही है।" कहते हुए स्नेहा एक पेड़ के नीचे रुक गयी और वहां सेल्फी लेने लगी।

रिमझिम आगे बढ़ चुकी थी।

"बताओ तो दी अब.." स्नेहा को चुप देख कर रिमझिम बोली।

लेकिन स्नेहा की आवाज नही आई।

रिमझिम ने डरते हुए पीछे की तरफ देखा तो स्नेहा अभी भी उसी पेड़ के नीचे खड़ी थी, लेकिन उसकी गर्दन टेढ़ी और आंखें लाल थी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Horror