रूह के आख़िरी अक्षर
रूह के आख़िरी अक्षर
रूह के आख़िरी अक्षर ज़िंदगी की स्याही जब सूखने लगती है, तब वफ़ा के पन्ने और भी गहरे नज़र आते हैं, मौत भी हमें अलग नहीं कर पाएगी 'रिया', क्योंकि हम रूह के कागज़ पर लिखे जाते हैं। आर्यन और रिया का प्यार किसी आम कहानी जैसा नहीं था, बल्कि वह दो रूहों का एक गहरा संगम था। एक दिन अचानक रिया को एक ऐसी बीमारी ने घेर लिया जिसका कोई इलाज नहीं था। अस्पताल की सफ़ेद दीवारों के बीच, रिया हर गुज़रते दिन के साथ कमज़ोर होती जा रही थी। आर्यन दिन-रात उसकी सेवा करता, उसका हाथ थामे रहता और उसे पुरानी यादों के किस्से सुनाता। एक शाम, जब सूरज की आखिरी किरणें खिड़की से अंदर आ रही थीं, रिया ने बहुत मुश्किल से अपनी आँखें खोलीं। उसने कांपते हुए हाथों से एक कोरा कागज़ आर्यन की तरफ बढ़ाया और धीमी आवाज़ में कहा, "आर्यन, मेरी आँखों में अब धुंधलापन छा रहा है, पर मेरे दिल के कागज़ पर आज भी तुम्हारा चेहरा बिल्कुल साफ़ है। अगर कल मैं न रहूँ, तो इस कागज़ को खाली मत रहने देना, इस पर हमारी वो अधूरी बातें लिख देना जो हम कह न सके।" आर्यन की आँखों से आँसुओं की धारा बह निकली। उसने रिया का हाथ अपने सीने से लगाया और कहा, "रिया, तुम सिर्फ मेरी जान नहीं, तुम मेरी जीने की वजह हो। अगर मौत तुम्हें ले भी गई, तो वह सिर्फ तुम्हारे शरीर को ले जाएगी, तुम्हारी खुशबू और तुम्हारी यादें हमेशा मेरे सासों के कागज़ पर महकती रहेंगी।" रिया ने एक आखिरी मुस्कुराहट के साथ आर्यन के कंधे पर सिर रखा और हमेशा के लिए अपनी आँखें मूँद लीं। उस दिन से आर्यन ने कभी खुद को अकेला नहीं समझा, क्योंकि उसे पता था कि रिया उसके दिल के हर पन्ने पर बसी हुई है। मिटा सके जो हमें, वो ज़माने में दम नहीं, ये प्यार का कागज़ है, कोई मामूली ज़ख़्म नहीं, बिछड़ कर भी तू मुझसे कभी दूर न होगी, मेरी हर धड़कन में तू है, ये कोई वहम नहीं। नेक्स्ट

