STORYMIRROR

Madhavi Sharma [Aparajita]

Abstract Classics Inspirational

4  

Madhavi Sharma [Aparajita]

Abstract Classics Inspirational

रिश्ते [12 जून]

रिश्ते [12 जून]

1 min
278

मेरी प्यारी संगिनी

तुमसे एक प्यारा सा रिश्ता बन गया है, अब तो जब तक तुमसे बातें ना कर लूँ अधूरा सा लगता है, तुम तो जानती हो संगिनी, हमारे जीवन में रिश्ते कितने महत्वपूर्ण होते हैं, बिना रिश्तों के जीवन में एक खालीपन आ जाता है,,,

परंतु कुछ लोग रिश्तों को सिर्फ फायदे नुकसान के नज़रिए से देखते हैं, जबकि रिश्ते दिल से निभाए जाते हैं, जिस दिन इसे निभाने में हमारा दिमाग हावी हो जाता है, रिश्ते बिखर जाते हैं,,,,,

आज का "जीवन संदेश"

एक स्वस्थ रिश्ता प्रेम और विश्वास पर टिका होता है, परंतु इसे निभाने के लिए आपसी तालमेल के साथ, पारदर्शिता भी बहुत ज़रूरी है,,,,,,

आज के लिए बस इतना ही, मिलती हूँ कल फिर से, मेरी प्यारी संगिनी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Abstract