STORYMIRROR

Pradeep Kumar

Abstract Action

4  

Pradeep Kumar

Abstract Action

मेरा सिंबल मेरे दिल में छुपा हुआ है।

मेरा सिंबल मेरे दिल में छुपा हुआ है।

1 min
4

यह घटना मेरे फ्रांस प्रवास के दौरान की है।

जैसे हम फ्रेंच कल्चर से प्रभावित होते हैं, वैसे ही फ्रांसीसी लोग भारतीय संस्कृति और हिंदी फिल्मों से बहुत प्रभावित रहते हैं। उन्हें हमारी फिल्मों के डायलॉग, गीत और खासकर भावनाएँ बहुत पसंद आती हैं।

मैंने उनसे पूछा, “आपको हिंदी आती है?”

वे मुस्कुरा कर बोले, “हिंदी नहीं आती, लेकिन आपकी फिल्मों के इमोशन हम समझ लेते हैं।”

सलमान खान और अमिताभ बच्चन? उनके लिए तो वे किसी मिथक से कम नहीं।

बातों-बातों में संस्कृति का ज़िक्र आया। मैंने बताया कि भारत में शादी के बाद स्त्रियाँ मांग में सिंदूर भरती हैं, जो विवाह का प्रतीक होता है—समाज और संस्कार, दोनों का संकेत।

तभी एक फ्रेंच लड़की ने मासूमियत से मुझसे पूछा,

“तो आपकी शादी का सिंबल कहाँ है?”

मैं कुछ पल चुप रहा… फिर मुस्कुराते हुए बोला,

“मेरा सिंबल मेरे दिल में छुपा हुआ है।

अगर आप चाहें, तो मेरे दिल में झाँक कर देख सकती हैं।”

वहाँ एक पल के लिए ख़ामोशी छा गई…

और फिर सब हँस पड़े।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Abstract