STORYMIRROR

Sarita Maurya

Abstract

4  

Sarita Maurya

Abstract

कौन लाया है दिल की ये झूठी खबर

कौन लाया है दिल की ये झूठी खबर

1 min
288

कौन लाया है दिल की ये झूठी खबर

दिल तो सच्चा है जी, कितना अच्छा है जी

उम्र कितनी बढ़े ये न बढ़ता कभी

हंसता रहता है जी खिलता रहता है जी


डर में भी धड़के, मुहब्बत में भड़के

जो सावन जगाये, ये आग लगाये

ये तो शोला है जी कितना भोला है जी

कोई इसकी सुनो इसका ध्यान रखो


ज्यादा जिद न करो कोई बोझ न रखो

मुस्कुराते रहो सब्जी खाते रहो

सुबह जल्दी जगो थोड़ा टहला करो

ये संभल जायेगा, बड़े काम आयेगा


बिल्कुल पक्का है जी दिल तो सच्चा है जी

कौन लाया है दिल की ये झूठी खबर दिल तो बच्चा है जी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Abstract