STORYMIRROR

Swati Roy

Tragedy

1  

Swati Roy

Tragedy

चांद-सितारों के सपने

चांद-सितारों के सपने

1 min
242

दुनिया की हर खुशी देने का वादा किया था उसने, बोला था चाँद सितारे क़दमों में रख देगा। उसने अपना वादा बखूबी निभाया। आज पंद्रह साल हो गए एक भी अंधेरी रात नहीं देखी उस लड़की ने, देखी तो बस चारों तरफ झिलमिलाती लड़ियों की रोशनी और शरीर को नोंचते वो हाथ।       

हाँ, बेच दिया गया था उसे ऐसी जगह जहाँ दिन भले ही अंधेरी कोठरी में बीते लेकिन रातें हमेशा उजाले में बीतती है।  

आज भी सोचती है वो काश मैंने चाँद सितारों के सपनें ना देखे होते। काश मैं अपनी अंधेरी दुनिया में जी रही होती। 

काश मैंने प्यार ना किया होता।

काश मैंने एतबार ना किया होता।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Tragedy