STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance Tragedy Inspirational

3  

Sonam Kewat

Romance Tragedy Inspirational

आज हमारी शादी हैं

आज हमारी शादी हैं

1 min
449

कहानी लिख जाऊं या कविता सुनाऊँ

तुम ही बताओ कैसे अपनी बातें बताऊं 

यह किस्सा है सालों के इंतजार का 

चलों देखते हैं क्या होता है मेरे प्यार का 


मैं उसे बहुत पसंद थी लेकिन

उसकी माॅं को मैं पसंद नहीं थी 

बस यही एक वो बात थी

जो हमेशा मुझे खलती रही थी 


अब शादी करनी थी हमें पर 

उनकी मर्जी के खिलाफ जाना नहीं था 

मैंने कहा किसी और से शादी कर लो 

क्योंकि रोकने का कोई बहाना नहीं था 


बस ऐसे ही साल बीतते गए 

मैं उसके और वो मेरे इंतजार में 

लगता था कोई फायदा नही और

कुछ भी नहीं होगा हमारे प्यार में 


पांच साल बाद एक दुर्घटना हुयी

अब माॅं की हालत खराब होने लगी

मैं माँ की सेवा कर रही थी तो 

वो मुझसे माफी मांग कर रोने लगीं


अपने बेटे को बुलाकर खुद ही 

उन्होंने उसके हाथों में मेरा हाथ दिया 

हम तो साथ रहना चाहते थे और

इस बार उन्होंने हमारा साथ दिया 


आज उनको बड़ा फक्र है मुझ पर

कहतीं हैं मेरी बहू एक शहजादी है 

तुम्हें न्योता दे रही हूं जरूर आना 

क्योंकि आज हमारी शादी है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance