STORYMIRROR

Sonam Kewat

Action Thriller

4  

Sonam Kewat

Action Thriller

जरुरी होते हैं ऐसे लोग

जरुरी होते हैं ऐसे लोग

1 min
37

धोखा बहुत जरूरी है जिंदगी में।

बीच-बीच में धोखा खाते रहना चाहिए,

इससे कभी अपनी औकात पता चलती है,

तो कभी सामने वाले की।

वैसे भी, सब अच्छे रहेंगे,

तो फिर ये जिंदगी का सबक कौन सिखाएगा?

कोई तो चाहिए जो हमेशा हमारे खिलाफ रहे,

कोई तो चाहिए जो समय पर साथ ना दे,

कोई तो चाहिए जो बस कहने के लिए कह दे 

पर कभी भी करने पर जोर ना दे।

ऐसे लोग भी जरूरी हैं जिंदगी में,

क्योंकि ऐसे लोग मिलते हैं,

तो समझ में आता है कि शायद 

जिंदगी बेहिसाब नहीं होनी चाहिए।

और जिंदगी को तुम जैसे समझते हो,

जिंदगी कभी-कभी वैसी नहीं होनी चाहिए।

इसलिए, बहुत जरूरी हो

ते हैं ऐसे लोग।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Action