STORYMIRROR

Apoorva Singh

Inspirational

4  

Apoorva Singh

Inspirational

योद्धा

योद्धा

1 min
449

तोड़ ला उन तारों को तू

ज़मीं पर रेंगने की कोशिश ना कर

कर फतह मंज़िल हौसलों से तू

पंखों से उड़ने की कोशिश ना कर


तू डरा नहीं तूफ़ानों से

जिगर तेरा विशाल है

पार किए तूने कितने दरिए

हिम्मत की तू मिसाल है


खुदा की तू है देन

ये जज्बा एक सौगात है

जो डरा नहीं समन्दर से

तो लहरों की क्या औकात है


भय तुझे रोक ना सका

चला है तू अंधेरे में 

तो अब डर लगे कैसा

इस दिन के फैले उजेरे में 


गिर गिर तू उठता रहा

इन पथरीली राहों में

अनायास ही चलता रहा

भोलेनाथ की छांव में


इक दिन ऐसा आएगा

तू कुल दीपक कहलाएगा

इंसान तू अपने शौर्य से

वंश का गौरव बढ़ाएगा 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational