STORYMIRROR

Ashish Yadav

Romance

4  

Ashish Yadav

Romance

यादों की लहर

यादों की लहर

1 min
429

जब भी प्यार का शब्द सुनता हूं,

तो तुम्हारी याद आ जाती है।

बात जब सुकून की आती है, 

तुम्हारी मुस्कान चेहरे पर रौनक दे जाती है।


प्यार कुछ इस कदर से हुआ है तुमसे,

जैसे मुझे मेरी खोई हुई जिंदगी मिल गई।

चली गई तुम क्योंकि तुमको जाना था,

प्यार कर रहा हूं तुमसे क्योंकि मुझे करना था।


मशरूफ हूँ दुनिया में मैं,

फिर क्यों तुम्हारा ख्याल आ जाता है।

क्या खुश हु, अकेले में मैं,

मन में सवाल आ जाता है।


चाहकर भी भुला नहीं पाऊंगा तुम्हें,

क्योंकि किसी और के तरफ देखता हूँ,

तो दिल में मलाल आ जाता है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance