STORYMIRROR

Ashish Yadav

Tragedy Inspirational Others

4  

Ashish Yadav

Tragedy Inspirational Others

सोशल मीडिया

सोशल मीडिया

1 min
266

किसी का पहला प्यार तो किसी से अंतिम बात 

छुपाए बैठा है यह सोशल मीडिया,

किसी के अपने तो किसी के अपनत्व को भुलाया 

बैठा है यह सोशल मीडिया,

घड़ी, कैलकुलेटर और अलार्म की जिंदगी बर्बाद

कर बैठा है यह सोशल मीडिया,

हर किसी के भी जिंदगी की राज जनता है 

यह सोशल मीडिया,

कभी किसी को शारीरिक तो कभी मानसिक

रूप से प्रताड़ित करता है

 यह सोशल मीडिया,

सुदूर रहने वाले को भी पास ला देता है

यह सोशल मीडिया,

अपने को पराया और परायों को अपना 

बना देता है यह सोशल मीडिया,

हर किसी के जीवन से खेलता रहा है 

यह सोशल मीडिया,

फिर भी सभी सीने से लगा रखे हैं 

यह है सोशल मीडिया,

बहुत से युवाओं की नींद उड़ाए बैठा है 

यह सोशल मीडिया,

अनिद्रा, डिप्रेशन और नोमोफोबिया जैसा रोग 

लगाया है यह सोशल मीडिया, 

किसी का पहला प्यार तो किसी से अंतिम बात 

छुपाए है यह सोशल मीडिया


இந்த உள்ளடக்கத்தை மதிப்பிடவும்
உள்நுழை

Similar hindi poem from Tragedy