STORYMIRROR

Bhavna Thaker

Abstract

4  

Bhavna Thaker

Abstract

यादों का अस्ताचल

यादों का अस्ताचल

1 min
350

अतीत की यादों से सराबोर 

कुछ बिछड़े पलछिन 

स्मृतियों की संदूक से निकलकर 

अंगड़ाई लेते सुस्ताते 

दिल की गलियों में भटकते हैं..!


अब बीती कुछ यादें,

भूला हुआ कोई वादा

सिसकियाँ लेती तन्हाई 

रात भर दोहराती है 

एक शख़्स से हुए इश्क की दास्ताँ..!


रात के हर पहर जड़ी लगाते

एक मौसम यादों का 

बेशुमार बरसात है

अश्कों के आबशार में

नहा कर घुलते हैं अहसास

रोम-रोम जगते हैं

मुरझाई यादों के फूल..!


यादों की उष्मा से परे 

मिट्टी सा मन पिघल कर

बहकर ठहर जाता है

उस मोहब्बत की गली के मोड़ पर 

मुँह मोड़ गया था

जहाँ से कोई कभी ना मुड़ने के लिए।


अतीत का अस्ताचल डूबता क्यूँ नहीं

किसके चले जाने के साथ ही।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract