STORYMIRROR

Vivek Mishra

Classics

4  

Vivek Mishra

Classics

यादगार

यादगार

1 min
2


उसके कहने पे एक गुनाह और कर लिया हमने,
भरी बज़्म में इश्क़ का इकरार कर लिया हमने।

जो दरमियाँ था फ़ासला — वही तो आसरा था,
उसे भी पार कर ख़ुद को लाचार कर लिया हमने।

अब ज़िक्र क्या करें कि क्या-क्या उजड़ गया,
एक नाम पर ही सब कुछ निसार कर लिया हमने।

वो पूछता रहा वजह मेरी तबाही की,
तेरा ही नाम था — मगर इंकार कर लिया हमने।

अब क्या कहें वो दास्तान जो बस अधूरी ही रही,
जिसे जी न सके — उसे यादगार कर लिया हमने।

हसरतें जलती रहीं रात भर चराग़ों सी,
और ख़ुद को राख का अंबार कर लिया हमने।

विवेक........


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Classics