STORYMIRROR

व्यस्तता

व्यस्तता

1 min
361


एक राज की बात बताता हूँ,

आप क्या लिखते हैं

इन बातों को भूल जाए तो बेहतर,


अनुराग हो या प्यार हो,

क्रोध हो या पश्चाताप हो,

दुःख भरी दास्ताँ का उद्गार हो,


हमें तो जांचना परखना

आता ही नहीं,

अच्छी प्रतिक्रियाएं देना

मुझे आता ही नहीं !


इस भाग-दौड़

भरी जिंदगी में

बस मैं 'लाइक' का

बटन दबाता हूँ !


इस तरह ही

अपने हुनर का

जादुई करिश्मा

लोगों को दिखाता हूँ !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama