STORYMIRROR

D.N. Jha

Action Inspirational

4  

D.N. Jha

Action Inspirational

वटसावित्री व्रत

वटसावित्री व्रत

1 min
304

प्रकृति पूजन का ये त्योहार है अपना।

वट वृक्ष की पूजा है देवियों का सपना।

वट सावित्री व्रत की कथा है पौराणिक।

पत्नी का पति की लंबी उम्र की कामना।


ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को पर्व ये आता।

सुहागिनों को वर्षों तक इंतजार है रहता।

सावित्री और सत्यवान की कथा सुनकर।

भारत में इस त्योहार को है मनाया जाता।


आस्था के साथ वट वृक्ष को है पूजा जाता।

आदिकाल से वृक्षों पर हमें विश्वास है होता।

प्रकृति का मनुष्यों के साथ है नाता अनुपम।

प्रकृति में ये पेड़-पौधे हैं हमारे जीवनदाता।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action