वोट दीजिये...!!!
वोट दीजिये...!!!
बहानेबाज़ी छोड़िये और काम पे चलिए...
वोट देना आपका जन्मसिद्ध अधिकार है --
किसी धोखेबाज़ की चिकनी-चुपड़ी बातों में
न आईये...
रुपये, खाद्य एवं सामान के एवज में
अपना वोट किसी भी ऐरे-गैरे को देकर
बेवक़ूफाना हरक़त मत कीजिये...!
वोट देते वक़्त मोबाइल फ़ोन पर न व्यस्त रहकर
देशहित में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में
स्वयं यथोचित कदम उठाइये...
उसी दल का चयन कीजिये, जिसमें
जनहित की सदचिंता का उदयाभास हो...!
जो सर्वजन सुख एवं सर्वजन हितैषी
निस्वार्थ कर्म करने की क्षमता की
ईमानदारी से इस्तेमाल करता हो..
अपने मन में यह अटल संकल्प कीजिये
कि कोई बेईमान आपकी स्वतंत्रता का
ज़बरदस्ती हनन काटने की ज़ुर्रत भी कर सके...!!!
