तुम आगे बढ़ो, मेरे भाई...!!!
तुम आगे बढ़ो, मेरे भाई...!!!
मंज़िल तुम्हें पुकार रही है,
तुम आगे बढ़ते चलो, मेरे भाई...!!!
रुकना नहीं तुम
बीच राह में घबराकर कभी,
तुम्हारा काम है चलना, मेरे भाई...
लोगों की नकारात्मक सोच को
तवज्जो न देकर
बस आगे ही आगे
चलते चलो, मेरे भाई...!!!
इस ज़िन्दगी की उतार-चढ़ाव
सीखाती है तुम्हें
हिम्मत न हारने की सीख...
अब तुमको ही लेना है
अपना सही निर्णय, मेरे भाई !
आज ये पल तुम्हारा है,
कल का सूरज तुमको पुकारता है, मेरे भाई !
तुम चलते चलो... चलते चलो...
