STORYMIRROR

Mohammed Khan

Tragedy

4  

Mohammed Khan

Tragedy

वो सब बलात्कारी हैं

वो सब बलात्कारी हैं

1 min
416


जो बलात्कार कर रहा है 

वो भी बलात्कारी है 

जो देख देख हंस रहा है 

वो भी बलात्कारी है 

जो घर बैठे चुप-चाप सो रहा है 

वो भी बलात्कारी है 

जो खामोशी से रो रहा है

वो भी बलात्कारी है !!


जो बैठे गद्धी पर 

सत्ताधारी है 

वो भी बलात्कारी है 

जिन्हे धर्म - ज़ात की 

अपने मार्दवाद की

मानसिक बीमारी है 

वो भी बलात्कारी है 

जो खूनी अत्याचारी है 

जो आला-अफसर सरकारी है 

वो भी बलात्कारी है !!


बंद करो ये ढ़ोंग तुम्हारा

देना बेटी बचाओ का नारा

जनता के विश्वास से 

तुमने की गद्धारी है !!

वाह रे चौकीदार तेरी 

ये कैसी चौकीदारी है !!

आज बेटी मेरी थी 

कल वो बेटी तुम्हारी है

सुरक्षा हर बेटी की 

अब हम सब की ज़िम्मेदारी है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy