STORYMIRROR

Anita Lodhi

Romance Tragedy

3  

Anita Lodhi

Romance Tragedy

वो रात

वो रात

1 min
335

बातों बातों में जो ढली होगी,

वो रात कितनी मनचली होगी।


तेरे सिरहाने याद भी मेरी,

रात भर शमा - सी जली होगी।


जिससे निकला है आफताब मेरा,

वो तेरा घर तेरी गली होगी।


दोस्तों को पता चला होगा,

दुश्मनों-सी ही खलबली होगी।


सबने तारीफ तेरी की होगी,

मैं चुप रहा तो ये कमी होगी।


तेरी आँखों में झाँकने के बाद,

लड़खड़ाऊँ तो ये मयकशी होगी।


है तेरा जिक्र तो यकीं है मुझे,

मेरे बारे में बात भी होगी।

  



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance