STORYMIRROR

Rochana Singh

Drama Romance Action

3  

Rochana Singh

Drama Romance Action

वो पागल सा लड़का

वो पागल सा लड़का

1 min
376

वो मिलकर भी मिलने की ज़िद बार-बार करता है,

हाँ वो लड़का मुझसे मोहब्बत बेशुमार करता है।


वो मान भी रखता है और वो सम्मान भी करता है,

वो जान भी कहता है और वो परेशान भी करता है,

हाँ वो बातों-बातों में इश्क का इज़हार भी करता है।

हाँ वो लड़का मेरे लिए अपनी हार भी करता है।


वो आह भी भरता है और वो राह भी तकता है,

हाँ वो देर होने पर मेरा इंतजार भी करता है!

वो शिकायत भी करता है और वो हिदायत भी देता है

हाँ वो मुश्किलों से मेरी नौका पार भी करता है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama