STORYMIRROR

Garima Kanskar

Drama

3  

Garima Kanskar

Drama

वो लड़की

वो लड़की

1 min
40

वो लड़की हर पल

हँसती रहती 

हमेशा हर किसी की 

मदद करती रहती

कभी किसी से

कुछ नहीं कहती

बस एक मुस्कान में

अपने आपको समेटे

रहती है


ऐसा लगता जैसे

दुनियाँ में उससे

ख़ुश कोई नहीं

उसे कोई परेशानी

ही नहीं

काश हर कोई

उस लड़की की

तरह ही होता


पर जो दिखता है

वो होता तो नहीं ना

उसका दर्द कोई 

उसकी आँखों मे भी

नहीं पढ़ पाया 

हर कोई अपने आप 

में इतना व्यस्त था

इतना मस्त था

की उसकी और गौर

से देख ही नहीं पाया 

की उस अनाथ लड़की को

कितना दर्द था

जो वो छुपाने के 

लिये हर पल

मुस्कुराती रहती थी



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama