STORYMIRROR

DR. RICHA SHARMA

Inspirational

4  

DR. RICHA SHARMA

Inspirational

विषय - *गीता का ज्ञान*

विषय - *गीता का ज्ञान*

1 min
351

पावन गीता हमें सिखाती है। 

अंतर्मन में दीप जगाती है।। 


जीवन का सुंदर सार यही है। 

तन से मन का तार यही है।। 

कर्मों का उद्धार यही है। 

खुद में खुद का सुधार यही है।। 


ज़िंदगी की सही व सटीक राह हमें दिखाती है। 

पाठकों की चाह को पूरा कर दिखलाती है।। 

सच्चे हृदय से कृष्ण-ज्ञान में ध्यान लगाओ। 

गीता पढ़कर मन की पीड़ा को मिटाओ।।


वर्तमान पीढ़ी को भी जगाओ। 

धरा पर ही स्वर्ग बनाओ।। 

भगवान की रची गई लीलाओं का। 

हंसते हुए हर पल आनंद लेते जाओ।। 


झूठे-मिथ्या संसार में बेवजह कहीं मन न लगाओ। 

गीता के सत्य वचनों को सार्थक कर दिखलाओ।। 

नेक काम का हम सभी करें अति शीघ्र श्रीगणेश। 

गीता पढ़ने से ही मिट सकते हैं जीवन के क्लेश।।

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational