STORYMIRROR

DR. RICHA SHARMA

Inspirational

4  

DR. RICHA SHARMA

Inspirational

शांत वातावरण

शांत वातावरण

1 min
536

शांत वातावरण हमें गहरी सीख देता है। 

खूबसूरत ज़िंदगी जीने की कला देता है।। 


शांत वातावरण में आज सब मिल बैठे हैं। 

मिल जुलकर ही सबके चेहरे खिले रहते हैं।। 


शांत वातावरण हम सभी को प्यारा है। 

ईश्वरीय आनंद जगत में सबसे न्यारा है।। 


शांत वातावरण हमें बहुत प्रभावित करता है। 

भला मानस ही पावन सृष्टि में नेक दृष्टि रखता है।। 


शांत वातावरण आप सभी को मुबारक। 

चैन की साँस लेना आप सबको मुबारक।। 


शांत वातावरण सभी के जीवन में विराजमान रहे। 

शांति की सीख नवीन पीढ़ी में भी विद्यमान रहे।। 


शांत वातावरण ही शेष जीवन को विशेष बना सकता है। 

सभी को जीने की अद्भुत कला वह ही सिखा सकता है।। 


शांत वातावरण केवल शांति का प्रतीक है। 

श्वेताम्बर धारण करने में ही सबकी जीत है।। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational