STORYMIRROR

DR. RICHA SHARMA

Inspirational

4  

DR. RICHA SHARMA

Inspirational

खुशियों का खज़ाना

खुशियों का खज़ाना

1 min
306

खुशियों का खज़ाना खोज कर लाएंगे। 

अपने हिंदुस्तान को खूब हम हँसाएँगे।। 

वीरों की इस पावन भूमि को महकाएँगे। 

सारे जहाँ की खुशियाँ बटोर कर लाएँगे।। 


खुशियों का खज़ाना सदियों से हुआ हमें प्राप्त। 

हमारे भारत देश में हर क्षण हैं खुशियाँ व्याप्त।। 

केवल आनंद से उत्सव मनाना नहीं है पर्याप्त। 

स्वयं के संग अन्य के दुख भी कर देंगे समाप्त।। 


खुशियों का खज़ाना रहना चाहिए सभी के पास। 

नन्हे-प्यारे बच्चे होते हैं हम सभी के लिए खास।। 

हे मेरे प्रभु! अवश्य पूरी करना इनकी हर आस। 

हर क्षण कर रही हूँ मैं आपसे बस यही अरदास।। 


खुशियों का खज़ाना देश के हर बच्चे को मिले। 

उनके भोले-भाले, मासूम चेहरे हर समय खिलें।। 

बस ऐसे ही खुश रहते हुए चलते रहें सिलसिले। 

इस खूबसूरत दुनिया में रहने चाहिए दिल मिले।। 


खुशियों का खज़ाना मिलना चाहिए रोज़ाना। 

किसी भी काम के कभी बहाने मत बनाना।। 

सुकर्मों की सूची में अपना नाम लिखवाना। 

ऐसा शुभ पैगाम अन्य को भी भिजवाना।। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational