विश्वास
विश्वास
मेरी उम्र को देखिएगा
तो भरोसा हरगिज़ न कीजियेगा
मेरे हुनर को देख लो पहले
फिर बात कीजियेगा।
दिखने में मैं अभी हो सकता है
नादान नज़र आता होऊँगा।
अरे घबराइये नहीँ साहिब
आप पहले इम्तेहान लीजियेगा।
जिस्म और अक्ल में कांटे का है सवाल
तौलोगे अग़र जिस्म से तो हो जायेगा बबाल
अब फिर से मिरे काम का धमाल देखियेगा
मेरी उमर को देखिएगा
तो भरोसा हरगिज़ न कीजियेगा
मेरे हुनर को देख लो पहले
फिर बात कीजियेगा।
आशिक़ नही मैं कौम का पर निगहबान हूँ
सीमा पर खड़ा हूँ , अड़िग , पहरेदार हूँ
हिम्मत हो तो मेरी हद से गुज़र के देखियेगा
बात करना बाद में, बस मौक़ा तो दीजियेगा।
दिखने में मैं शान्त हूँ भीतर भरा तूफ़ान हूँ
मुझसे जो टकराया उसके लिए शैतान हूँ
मेरी उमर को देखिएगा
तो भरोसा हरगिज़ न कीजियेगा
मेरे हुनर को देख लो पहले
फिर बात कीजियेगा।
इंसान हूँ दिल है भावनायें भी हैं असीम
फ़र्ज़ की बात चलेगी तो फ़र्ज़ का हूँ रहीम
टूट सकता हूँ झुकना तो नही है मिरा नसीब
बेकार की सोच से मुझको परहेज़ है
अहिंसक हूँ शांति दूत हूँ संयुक्त राष्ट्र का प्रतिनिधित्व हूँ,
वक्त के रूप में सहिष्णु हूँ काल का हूँ मुरीद
मेरी उमर को देखिएगा
तो भरोसा हरगिज़ न कीजियेगा
मेरे हुनर को देख लो पहले
फिर बात कीजियेगा।