विकास का शोर
विकास का शोर
मेरे मन मे न जाने कितनी सारी बातें आती जाती रहती है....
वे कितनी सारी बातें है जिन्हें कहना तो क्या सोचना भी मना है...
कभी कभी मुझे लगता है उन सारी बातों को मैं लफ़्ज़ों में बयाँ कर दूँ....
मेरा कवी मन दोलायमान हो जाता है....वह मुझसे सवाल करता है....
मैं अक्सर उन सारे सवालों से नज़रें चुराता हूँ....
जब कोई पूछता है की तुम्हे वे बच्चें नज़र क्यों नही आते जिन्हे दो वक़्त की रोटी भी मयस्सर नहीं होती है?
वही बच्चें जो पढ़ने के लिए कम और मिड डे मील के लिए ज्यादा स्कूल में जाते है....
जो टीवी में दिखायी जानेवाले पिज़्ज़ा को ललचायी नज़रों से देखते है....
स्कूल यूनिफार्म ,कॉपी,किताबें जिनके लिए किसी स्वप्न से कम नहीं है....
कुछ लोग और भी मुझसे सवाल करते है....
कैसे तुम इस हक़ीक़ी दुनिया से मुहँ चुरा लेते हो?
इस हक़ीक़ी दुनिया के मुद्दों को छोड़कर फ़क़त चाँद तारों की बातें लिखते रहते हो?
कही भूख से बिलबिलाते हुए लोग और कही इफ़रात में खाने की चीजें...
तुम्हे कैसे यह दुनिया रंगीन नज़र आती है?
और भी न जाने क्या क्या...
आजकल टीवी और अख़बारों के पत्रकार सरकार के साथ दिखाई देते है....
कवी महोदय यह सिस्टम के साथ क्याचाटुकारिता नहीं है?
किसी वक़्त कुछ कवी हुआ करते थे जो अपनी कविताओं से सरकारों को ललकारा करते थे.... लेकिन आज कल क्या कवी और क्या पत्रकार सब सिस्टम के साथ हो चले है.....
कभी हुआ करता था मीडिया भी लोकतंत्र का चौथा खम्बा....
आज तो मीडिया के पत्रकार या फिर कवि खुद लड़खड़ा रहे है फिर लोकतंत्र का क्या?
मेरे जैसा फालतू कवी अपने मे ही मगन रहता है.....
उसको लिए काहे का लोकतंत्र?
काहे का चौथा खम्बा?
काहे के प्रिंसिपल्स?
मेरे लिए ये सब फालतू बातें है... ना मुझे इनसे कोई लगाव है और ना ही इनकी ज़रूरत भी है.... आजकल मेरे लिए बस यही काफी है कि सिस्टम का साथ दो....
यह सिस्टम लेनदेन में बिलकुल पक्का है....
सिस्टम बदले में कुछ देने का अपने वादे को याद रख अवसर आने पर पूरा भी करता है....
हाँ, किसी महामण्डल में अध्यक्ष या फिर ऐसा ही कुछ और....
फिर क्या...
हर कोई देश के विकास में लग जाते है....
हर तरफ़ फिर सबका साथ और सबका विकास का शोर होने लगता है....
