STORYMIRROR

श्रेया जोशी 'कल्याणी'

Abstract

4.1  

श्रेया जोशी 'कल्याणी'

Abstract

आपका जन्मदिन आया

आपका जन्मदिन आया

1 min
349

आपका जन्मदिन आया,

घर में खुशियों भरा वातावरण छाया।

सारा घर रोशनी से नहाया,

मनपसंद पकवानों ने सारा घर महकाया।


घर के बड़ों ने ढेरों आशीष बरसाया,

दोस्तों से सजी महफिल ने वातावरण में चार चांद लगाया।

भाग्यवान है परिवार हमारा,

जो आप सा जमाई है पाया।


आप की मधुर मुस्कान पर,

कभी न पड़े कोई बुरी छाया।

नित्य प्रगति करें आप,

सफलता के शिखर पर सदा आपका नाम रहे छाया।


सदा सुखी रहें आप,

निरोगी रहे आपकी काया।

आपके हंसमुख चेहरे से,

कोसों दूर रहे दु:खों का साया।


आज इस शुभ अवसर पर,

'कल्याणी' ने महादेव तक यही संदेश पहुंचाया।

आपका जन्मदिन आया,

घर में खुशियों भरा वातावरण छाया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract