STORYMIRROR

Achyut Umarji

Abstract

4  

Achyut Umarji

Abstract

जीवन के बाद

जीवन के बाद

1 min
277

अहो भाग्य हमारे के भगवान ने हमें...

मनुष्य का जन्म दिया...

जो सही ग़लत का फैसला कर सकता है...

जन्म और मृत्यु दोनों ही...

भगवान ने अपने हाथों में रखा है...

ना केवल मनुष्य...

बल्कि विविध प्रकार के...

कीड़े, प्राणी सभी के जन्म मृत्यु

भगवान ने अपने हाथों में रखा है...।।१।।


जितनी आयु लिख रखी है भगवान ने...

उसमें बचपन, योवन और बुढ़ापा लिख रखा है...

यहां तक की मृत्यु का तरीका तक...

भगवान ने तय कर रखा है...

इन सब समय में...

मनुष्य को अच्छा काम करना चाहिए...

अपना नाम, कुल का नाम रोशन करना चाहिए...।।२।।


जाने मृत्यु के बाद...

हम कौन सी दुनिया में रहेंगे...

कौनसा जन्म लिखा होगा...

अगले जन्म में...

क्या हम खुद को पहचान पाएंगे...

बहोत सारे सवाल हैं...

क्यों हम विचार करे इतना...

और इस जन्म में जी ले अपनी जिंदगी...।।३।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract