STORYMIRROR

Ruchika Rai

Abstract

4  

Ruchika Rai

Abstract

जन्मदिन

जन्मदिन

1 min
225

उत्सव सदृश मनाते हैं हम जन्मदिन,

जन्मदिन क्या खुशियों भरा दिन,

या फिर उम्र कम हो जाती 

इसके लिए मनाये यह दिन।


जन्मदिन प्रेरणादायक बनाये,

कुछ कर्म ऐसे करें कि सब इसे न भुलाये,

पद्चिन्हों पर चलें सब आपके,

चलो नेकियाँ कुछ ऐसे कर हम आएं।


जन्मदिन सार्थक हो कुछ ऐसे कर्म हो,

नही सिर्फ मौज मस्ती धर्म हो।

इंसानियत का तकाजा यही है,

इस दिन को समझे इंसानियत का मर्म हो।


अपने जन्मदिन को विशेष बनायें,

जरूरतमंदों की सेवा कर आएं।

भूख,प्यास से व्याकुल जो दिखे अगर,

उनके लिए भोजन की व्यवस्था कर जाएं।


हो जन्मदिन का अपनों ही नही गैरों 

को भी इतना इंतजार,

लुटाये आप पर भरपूर आशीर्वाद और प्यार,

हर चेहरे पर मुस्कान खिल जाए

जन्मदिन बन जाये आपका त्योहार।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract