STORYMIRROR

Sara Garg

Drama

5.0  

Sara Garg

Drama

वह भारत देश मेरा है

वह भारत देश मेरा है

1 min
817


जिस देश में,

हिमालय आकाश चूमता है,

तल नित सिन्धु झूमता है।


पवित्र नदियाँ लहराती है,

नई छटाएँ पग-पग छहराती है।

वह पुण्यदेश मेरा है,

वह जन्मदेश मेरा है,


वह स्वर्णदेश मेरा है,

वह भारतदेश मेरा है।

जिस देश में,

श्रीराम ने जन्म लिया,

सीता माता भी जहाँ जन्मी है।


श्रीकृष्ण ने वंशी सुनाई,

गौतम जी ने जग को दया दिखाई।

वह पुण्यदेश मेरा है,

वह जन्मदेश मेरा है।


वह स्वर्णदेश मेरा है,

वह भारतदेश मेरा है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama