STORYMIRROR

Radha Shrotriya

Fantasy Inspirational

4  

Radha Shrotriya

Fantasy Inspirational

उम्र के निशान

उम्र के निशान

1 min
59

आहिस्ता आहिस्ता चांदनी,

 उतर आयी है बालों पर


धीरे धीरे उम्र के निशान

गहराने लगे हैं चेहरे पर !


तुम्हें याद है ना जहां

तुमने चूमा था ? 


वहां माथे पर कुछ

लकीरें उभर आयी हैं !


आंखों की किनारों पर 

 तुम्हारी याद में बहे

आंसू जम गए हो जैसे !


धीरे धीरे वक्त के साथ और

गहरे होते जा रहे हैं वह निशान 

उम्र उतरती है जब चेहरे पर

यादों की कितनी परतें खोल देती है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy