त्यौहार
त्यौहार
हर मौसम रंगीला,लाए त्यौहार सजीले,
मिलकर सभी मनाते हैं कितने कुटुंब-कबिले।
वैर भाव ना रखते मन में कोई भी,
हैं हम भारतवासी रंगीले।
कभी जातीय कभी राष्ट्रीय पर्व है आते,
जन-जन के लिए खुशी का संदेशा लाते।
धरती हरी और अंबर है नीला,
मन में नई उमंग-उल्लास भरने को,
हर मौसम में त्यौहार है आते।
नए-नए हम कपड़े पहनते,
खूब मिठाई लाकर खाते।
कभी दीप जला घर जगमगाते,
कभी एक-दूजे को रंग लगाते।
जन्माष्टमी याद कान्हा की दिलाएं,
हर कोई कान्हा बनना चाहे।
त्यौहारों का देश है भारत,
आओ मिलजुल त्यौहार मनाएं।
