STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance Inspirational

4  

Sonam Kewat

Romance Inspirational

तुम्हारी उम्र हो चुकी है

तुम्हारी उम्र हो चुकी है

1 min
345


अरे अगर प्यार करते हो तो 

इसे जिंदगी भर के लिए निभाओ 

प्यार का मजा खुद भी लो और 

थोड़ा मजा उसे भी चखाओ


प्यार ऐसा करो कि जवानी का प्यार

बुढ़ापे तक चला आए

जिसे एक बार चुन लिया 

वो वापस छोड़कर ना जाए 


वो बीवी है लेकिन उसे माशूका 

समझकर बाहों में लिया करो 

बुढ़ापा है तो क्या हुआ 

जवानी समझ कर जिया करो


क्योंकि यह प्यार है ना कभी 

वक्त के साथ मरता नहीं है 

कम भी तब होता है जब 

समय पे कोई इकरार करता नहीं है


मैं तो आज भी बगीचे में 

उसका हाथ पकड़कर रखता हूं 

कभी-कभी वह हाथ छुड़ा लेती है 

लेकिन मैं साथ साथ चलता हूं 


कहती है बूढ़े हो चुके हों और 

जिंदगी आखिरी मोड़ पर रुकी है 

अब तो ये शरारती बंद कर दो 

क्योंकि तुम्हारी उम्र हो चुकी है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance