STORYMIRROR

Neerja Sharma

Romance Thriller

3  

Neerja Sharma

Romance Thriller

तुम्हारी पायल

तुम्हारी पायल

1 min
255


तुम्हारी पायल मेरे दिल की रौनक 

तुम्हारी छम - छम मेरी धड़कन

तुम्हारी पायल से है ऐसी मुहोब्बत

सदा आसपास छमके यही चाहत।


तुम्हारी पायल की झंकार

है मेरी जिंदगी की श्वास

तुमसे मेरा जीना साकार 

सदा तुम पास रहो ये आस।


झंकार पायल झंकरित करती

मन चंचल दिल उत्तेजित करती 

धीमी-धीमी जब तेज सुनाई देती

बेताब दिल-दर पर दस्तक करती।


दिल का हर कोना झंकृत हो जाता 

तुमसे मिलन मन सोच खुश होता 

मेरे जीवन की प्राण प्रिया हो तुम 

पायल की छनक मेरी जान हो तुम।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance