STORYMIRROR

Bhawna Panwar

Romance

4  

Bhawna Panwar

Romance

तुम्हारे साथ सब कुछ खूबसूरत है

तुम्हारे साथ सब कुछ खूबसूरत है

1 min
422

तुम्हारे साथ कितना अच्छा सा लगता हैं,

यूं तुम्हे मुस्कुराते देखना

यूं तुम्हे बेवजह देखना, 


मेरी पागल सी बातों पर तुम्हारा यूं हंसना

और काफी वक्त तक मुझे यूं छेड़ते जाना, 


कभी तुम्हारा मेरे साथ चाय पीना

तो कभी मेरा तुम्हारे साथ एक चपाती ज्यादा खा लेना, 


कभी तुम्हारे लिए अच्छे से अच्छा खाना बनाने की

कोशिश करना तो कभी मेरे बिन कहने मेरे लिए तुम्हारा 

मिठाई ले आना, 


कभी तुम्हारा मेरी बातों को बड़े ध्यान से सुनना

तो कभी तुम्हारा हद से ज्यादा मेरा ध्यान रखना,

कभी तुम्हारा सिर्फ मेरे लिए होना

तो कभी तुम्हारा मैं सभी का हूं, कह कर छेड़ना, 


उफ्फ हाल ए ज़िंदगी कितनी खुश हैं

तुम्हारे साथ मुस्कुराती हैं।

नजर न लगे मेरी इस खुशी को।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance