STORYMIRROR

Dr Hoshiar Singh Yadav Writer

Romance

4  

Dr Hoshiar Singh Yadav Writer

Romance

तुम्हारे ख्याल ने ही तो

तुम्हारे ख्याल ने ही तो

1 min
349

तुम्हारे ख्याल ने ही तो, किया बेहाल,

क्या अजब अदा है, भूल गये हैं चाल,

बस जेहन में इसने, खड़े किये सवाल,

जगत में प्यार नाम को बिछाया जाल।


तुम्हारे ख्याल ने ही तो,आशिक बनाया,

मिजाज बदल गया है,जब तुमने लुभाया,

कभी रोता रहता था,अब जमकर हँसाया,

तुम्हारी छवि को अपने दिल में बसाया।


तुम्हारे ख्याल ने ही तो, किया है कमाल,

अब तो लोग भी पूछते हैं,मेरा बड़ा हाल,

कभी गुनगुनाता हूं,बजते तल पर ही ताल,

कभी पत्थर सम था, अब लगता हूं लाल।


तुम्हारे ख्याल ने ही तो,यह दिन दिखाया,

सुबह से शाम तक,बहुत यादों ने सताया,

बहुत दिल पर दर्द थे, बस तुमने मिटाया,

अब आलम यह है, तुम्हें दिल में बसाया।


तुम्हारे ख्याल ने ही तो,इंसान बन गया हूं,

हर महफिल में बस, लगता मैं ही नया हूं,

तुम जानती हो, कितनी हैसियत है हमारी,

बेरहमी के इस संसार में लगता में दया हूं।


तुम्हारे ख्याल ने ही तो, किया है मजबूर,

अब उपजा है मेरे चेहरे पर नया एक नूर,

बहुत पास हूं अब, कभी होता तुमसे दूर,

बदसूरत बेशक मुझे कह लो, तुम हो हूर।


तुम्हारे ख्याल ने ही तो, दिया है सहारा,

सिवाय तुम्हारे इस जहां में कौन हमारा,

बहुत नैया भंवर में खा चुकी हिचकौले,

अब पार उतर चुका हूं जब साथ तुम्हारा।


तुम्हारे ख्याल ने ही तो,अमृत है पिलाया,

तेरे ख्वाबों ने मुझे, अपने दिल में बसाया,

तुम भी दिल में आ बसी हो अब तो मेरे,

तेरी तस्वीर को देखकर बहुत ही शर्माया।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance