STORYMIRROR

Naresh Bokan Gujjar

Romance

4  

Naresh Bokan Gujjar

Romance

तु्म्हारे अहसास

तु्म्हारे अहसास

1 min
68

भगदड़ मची है दिल‌ में एहसासों की 

बड़ी धक्कापेल‌ हो रही है 

सब एहसास हैं तुझसे ही जुड़े 

कुछ बेहद शरीफ तो कुछ 


लड़ाकू अपनी जिद पर अड़े 

शरीफ वो‌ हैं जो‌ तुझसे मोहब्बत तो करते हैं 

मगर तुम्हें पाने की जिद नहीं करते 

और जो लड़ाकू हैं वो नहीं मानते कोई मर्यादा 


ना मंजूर है उन्हें अधूरी मोहब्बत

ना इश्क़ आधा 

बागी लगते हैं वो‌ मुझे 

करना चाहते हैं बगावत 

रखते हैं तुम्हें पाने का इरादा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance